रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सहारा बना बांस का पंखा
मोतिहारी, मई 11 -- मोतिहारी। शहर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। ऐसे में इस गर्मी में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों को बहुत ही भारी पड रहा है। यात्रियों के लिए लंबी दूरी के सफर करने के लिए बांस से बना हाथ वाला पंखा राहत का बड़ा साधन बन गया है। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर इन दिनों बांस के पंखों की बिक्री तेजी से बढ़ गई है। स्लीपर और जनरल बोगी में यात्री पंखा खरीद कर अपने साथ ले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण व गंदगी से यात्री शेड का लाभ नहीं प्लेटफ़ॉर्म पर पंखा चालीस से पच्चास रुपए में बिक रहा है । खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ सफर कर रहे लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.