अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या। राजकीय रेलवे पुलिस ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर लावारिश मिली एक युवती को परिवार के हवाले किया है। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि माघ मेले को लेकर सतर्कता के तहत कराई जा रही जांच में अयोध्या धाम चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी चन्द्रमणी पाण्डेय की टीम को स्टेशन परिसर में एक युवती मिली,जो घर से नाराज होकर निकली थी। पूछताछ में उसने अपना नाम-पता दुर्गा पाण्डेय (25 वर्ष) पुत्री अक्षय कुमार पाण्डेय निवासी बड़ी यज्ञवेदी मार्ग जयसिंहपुर कोतवाली अयोध्या बताया। पुलिस ने उसके पिता को चौकी बुलवाया और युवती को परिवार के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.