प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- कुंडा। मिशन शक्ति के विशेष अभियान में गुरुवार को मिशन शक्ति टीम कुंडा प्रभारी निर्मल शर्मा की अगुवाई में टीम हरनामगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन का इंतजार कर रही महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। सरकार के जारी किए गए विभिन्न हेल्प नंबरों की जानकारी दी। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर पुलिस को हेल्पलाइन पर फोन करने पर तत्काल पुलिस पहुंचने का भरोसा दिया। इस मौके पर दरोगा दुर्गेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, महिला आरक्षी दुर्गा देवी, दीपांजलि गुप्ता, आकांक्षा साहू, ट्विंकल शर्मा, पूजा यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...