उन्नाव, अप्रैल 17 -- उन्नाव। मिशन शक्ति के पांचवें चरण (फेज-2) के तहत शनिवार को जीआरपी से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ एवं क्षेत्राधिकारी रेलवे द्वितीय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी उन्नाव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से 5, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर सहित विभिन्न स्थानों पर मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। साथ ही उन्नाव जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी अभियान चलाकर यात्रा कर रही महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के तहत महिलाओं को "नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन" के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से बचाव, यात्रा क...