मुजफ्फरपुर, मई 22 -- देवरियाकोठी। देवरिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम बेहोशी की हालत में एक 22 वर्षीया युवती मिली। पुलिस ने उसे पारू पीएचसी में भर्ती कराया है। युवती थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पुलिस युवती के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि युवती का फिलहाल इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...