रुडकी, जून 14 -- शादी समारोह में शामिल होकर पंजाब लौट रहे एक परिवार की तीन वर्षीय बच्ची रुड़की रेलवे स्टेशन पर छूट गई। सूचना मिलते ही जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, लालकुर्ती रुड़की में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के सदस्य लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से मलेरकोटला (पंजाब) लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तीन वर्षीय पुत्री आरफा स्टेशन पर ही छूट गई। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मियों ने तत्काल प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद बच्ची प्लेटफॉर्म नंबर दो स्थित कैंटीन के पास अकेली बैठी मिली। पुलिस ने व्हाट्सएप पर प्राप्त फोटो और अन्य जानकारियों के आधार पर उसकी पहचान आरफा पुत्री आर्शी, निवासी कमल सिनेमा रोड, मले...