बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन बस्ती के गेट संख्या दो पास एक नया तीसरा गेट स्थापित किया जाए। इसके साथ ही एक और फुट ओवरब्रिज निर्माण हो। इन मांगों को लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद बस्ती को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में यह भी मांग किया कि चार पहिया वाहन पार्किंग स्थल को बड़ा किया जाए। अनिल निषाद, पूर्व सभासद पूनम देवी, अभय कुमार श्रीवास्तव के साथ दर्जनों लोंगों ने सांसद को दिए गए पत्र में लिखा है कि बस्ती मण्डल में बस्ती रेलवे स्टेशन एक प्रमुख स्टेशन है। जहां पर हजारों की संख्या में यात्रियों का रोजाना आवागमन रहता है। डाउन ट्रेन पूर्वी छोर तक रूकती है। प्लेटफार्म नंबर तीन पर यात्रियों के लिए सामान लेकर लम्बा रास्ता तय करना पड़ता है। उसे सुगम बनाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज व एक नया गेट के निर्माण के साथ-साथ चार पाहिया वाहनों के ल...