शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। स्टेशन परिसर में पीली और पुरानी ईंटों के इस्तेमाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार मनमाने तरीके से पुराने मटेरियल का उपयोग कर रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि प्लेटफार्म नंबर पांच और मालगोदाम साइड पर टूटे हुए हिस्सों के निर्माण में पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह कार्य एबीएसएस योजना के तहत कराया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत पुराने भवन को तोड़कर नया कार्य कराया जा रहा है। कई वार रेलवे के बड़े अधिकारियों का निरीक्षण होने के बाद गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.