रेलवे स्टेशन पर पर पिता के साथ मिले दो बच्चे, मां को सौंपे
रामपुर, अगस्त 12 -- रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी रामपुर टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लावारिस हालत में घूम रहे दो बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों तक पहुंचाया। जीआरपी की इस कार्रवाई की यात्रियों और परिजनों ने सराहना की। जीआरपी थाना रामपुर की टीम बुधवार को प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक व्यक्ति दो बच्चों के साथ लावारिस अवस्था में घूमता दिखाई दिया। जीआरपी टीम ने बच्चों के संबंध में जानकारी की। व्यक्ति के पास मिले मोबाइल फोन से दिए गए नंबर पर संपर्क किया गया तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह दोनों बच्चों को लेकर दो दिन पहले बिना बताए फरीदाबाद से निकल गया था और परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन मुस्कान में दो नाबालिग बच्चे मिले, परिजनों को सौंपे सूचना मिलने पर महिला थाना हाजा पहुंची। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.