पलामू, जून 6 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। तकनीकी रूप से लगातार आधुनिक हो रहे भारतीय रेलवे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब भी लापरवाही बरती जा रही है। हैं। मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए रखी गई पानी की बाल्टियां खाली पड़ी हुई है। जबकि बालू से भरी बाल्टियां अपनी जगह पर मौजूद हैं। रेलवे स्टेशनों पर परंपरागत अग्निशमन व्यवस्था के तहत दो बाल्टियों में पानी और दो बाल्टियों में बालू रखने का प्रावधान है। ताकि आपात स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर आग पर काबू पाया जा सके। लेकिन डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर पानी की बाल्टियां खाली होने से इस व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अग्नि सुरक्षा के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। यदि किसी कारणवश स्टेशन परिसर में आग लग जाए तो ऐसी स्थिति मे...