रामपुर, अप्रैल 30 -- रामपुर। आने वाले दिनों में रामपुर रेलवे स्टेशन में पेशेवर अपराधियों का प्रवेश आसान नहीं होगा। इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) स्टेशन परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) युक्त 10 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी में है। इनमें चिह्नित पेशेवर अपराधियों का चित्र व डाटा फीड होगा। स्टेशन पर उनके नजर आते ही कैमरों के जरिये सूचना आरपीएफ निरीक्षक के पास पहुंच जाएगी। आरपीएफ का मानना है कि कैमरे चालू होने पर रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चोरी, झपटमारी व लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी। आम दिनों में रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन चार से पांच हजार यात्रियों की आवाजाही होती है। अभी स्टेशन परिसर की निगरानी साधारण कैमरों से की जा रही है। इनमें भी आधे से अधिक कैमरे जरूरत पड़ने पर बंद मिलते हैं। अब इस व्यवस्था को दुर...