रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पिता से बिछड़ी बच्ची
अलीगढ़, जून 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात को एक 10 साल की बच्ची ट्रेन में चढ़ने के दौरान अपने पिता से बिछड़ गई। रातभर वह इधर-उधर घूमती रही। शुक्रवार दोपहर को सासनीगेट थाना क्षेत्र में घूमते हुए लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में जुटी है। जानकारी के अनुसार बालिका ने अपने पिता का नाम मुकीम व मां का नाम रिहाना खातून बताया है। उसने कहा कि बीती रात रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अचानक चल जाने के चलते वह प्लेटफार्म पर रह गई। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पिता से बिछड़ी बच्ची पिता ट्रेन में थे। उन्हीं के साथ वह आई थी और ट्रेन से दिल्ली जा रही थी। इसके बाद धीरे-धीरे रेलवे लाइन की पटरी पर पैदल चलते हुए वह थाना सासनीगेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.