औरंगाबाद, मार्च 13 -- औरंगाबाद जिले के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर शुक्रवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत आने वाले अनुग्रह नारायण स्टेशन पर आरपीएफ की तैनाती करते हुए विभिन्न ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में भी टिकट की जांच की गई। जांच के क्रम में 185 लोग बिना टिकट के यात्रा करते हुए पाए गए। इसके अलावा अन्य अनियमितता मिलाकर कुल 227 मामले पकड़े गए। इसको लेकर कार्रवाई करते हुए जुर्माना के रूप में 74435 रुपए का राजस्व वसूला गया। रेलवे से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जांच के क्रम में 12311 नेताजी एक्सप्रेस, 12307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 12321 हावड़ा-मुंबई सीएसएमटी मेल, 63291 गया-डेहरी ऑन सोन मेमू, 12372 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.