शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। अभियान की जानकारी मिलते ही कई यात्री इधर-उधर भागने लगे, जबकि कुछ अन्य रास्तों से निकलने की कोशिश करते दिखे। हालांकि पहले से तैनात टीटीई और आरपीएफ टीम ने घेराबंदी कर कई यात्रियों को पकड़ लिया। अभियान के दौरान न केवल बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया, बल्कि स्टेशन परिसर में बिना वैध कारण घूमने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 126 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे लगभग 56,335 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- टिकट चेकिंग में 736 बेटिकट यात्रियों से 3.82 लाख की वसूली यह भी पढ़ें- ट्रेन में चला चेकिंग अभियान, सौ से अधिक बेटिकट पकड़े
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.