साहिबगंज, अप्रैल 28 -- साहिबगंज। सुरक्षा के मद्देनजर साहिबगंज रेलथाना पुलिस द्वारा मंगलवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया गया है। रेलथाना प्रभारी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर के वाहन स्टैंड, आरक्षित टिकट काउंटर, प्लेट समेत संदिग्ध जगहों पर जांच की गई। इस दौरान यात्रियों को जहां तहां वाहन नहीं लगाने की हिदायत दी है। रेलथाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर रेलपुलिस जांच अभियान चला रही है। साथ ही यात्रियों नशाखुरानी गिरोहों की रहने की अपील की गई है। सुरक्षा को लेकर यहां आने जाने वाली ट्रेनों में सामानों की तलाशी की जा रही है। मौके पर कई जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...