रेलवे स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान
भागलपुर, सितम्बर 26 -- नवगछिया, निज संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। आरपीएफ पोस्ट नवगछिया के निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में दोपहर 2:30 बजे से 3:15 बजे तक चले अभियान में करीब 70 से 80 यात्रियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों को ट्रेनों पर पत्थरबाजी नहीं करने, चलती ट्रेन में बिना आवश्यक कारण के एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) नहीं करने तथा यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने की जानकारी दी। इसके अलावा नशीली दवाओं की तस्करी, मानव तस्करी, टीओपीबी, नशाखुरानी और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी यात्रियों को सावधान किया गया। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की कि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.