आगरा, अप्रैल 27 -- खानपान यूनिटों पर ओवरचार्जिंग रोकने तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगरा रेल मंडल में 24 से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगरा फोर्ट, ईदगाह, मथुरा जं., भूतेश्वर, रूपवास, फतेहपुर सीकरी, पथौली, यमुना ब्रिज, एत्मादपुर, बिल्लोचपुरा, राजा की मंडी, गोवर्धन, डीग, नदवई, आगरा कैंट एवं धौलपुर स्टेशनों पर खानपान एवं वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। अभियान में यात्रियों के साथ व्यवहार, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों तथा निर्धारित दरों के अनुरूप मूल्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...