रेलवे स्टेशन पर की गई सघन चेकिंग
आजमगढ़, जून 8 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और ट्रेनों में यात्रियों तथा उनके सामान की जांच की गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर में चोरी, लूट, जहरखुरानी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं की रोकथाम करना था। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई। हालांकि किसी भी आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी या गिरफ्तारी नहीं हुई। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा : स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.