पलामू, अप्रैल 15 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पर अनियंत्रित होकर गिरने से पलामू जिला नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी 26 वर्षीय उदय कुमार बैठा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आरपीएफ जवान के सहयोग से उसे मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद निजी अस्पताल में इलाज करने के लिए चला गया है। उदय कुमार बैठा ने बताया कि वह सिकंदराबाद में मजदूरी कर के घर लौट रहा था जैसे डाल्टनगंज स्टेशन पहुंचा वैसे ही अनियंत्रित होकर गिर गया बाद में आरपीएफ जवान के सहयोग से उसे मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर उमाकांत ने बताया कि युवक शराब के नशे में सोमवार से रात में रेलवे स्टेशन पर सीट पर बैठा था एकाएक गिरने से उसे चोट आई थी बाद में उसे मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.