रांची, अप्रैल 29 -- रांची, संवाददाता। रांची रेलवे स्टेशन परिसर को व्यवस्थित करने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बुधवार को छापेमारी की गई। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी बिजय यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में अनाधिकृत (अवैध) रूप से खड़े किए गए वाहनों की जांच कर टीम ने जुर्माना वसूला। रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से की गई इस छापेमारी से अवैध पार्किंग करने वालों के बीच हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में सुगम यातायात और यात्रियों की सुविधा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.