बहराइच, मई 2 -- बहराइच, संवाददाता। अपनी मां के साथ स्टेशन पहुंची बालिका संदिग्ध हालत में लापता हो गई। बालिका की मां स्टेशन पर ई-रिक्शा की तलाश में निकली। बेटी सामान की रखवाली कर रही थी। जब वह लौटी तो बेटी मौके पर नहीं थी। मां के होश उड़ गए। पता न लगने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस लापता की तलाश कर रही है। गोंडा जिले के कौड़िया थाने के एक गांव निवासनी महिला शहर के देहात कोतवाली के कटी इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ पैतृक गांव गई थी। गुरूवार को वह ट्रेन से बेटी के साथ शहर पहुंची। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन परिसर से बालिका लापता सामान अधिक होने की वजह से वह बेटी को स्टेशन गेट के बाहर सामान की रखवाली को कह ई-रिक्शा लाने चली गई। जब वह ई-रिक्शा लेकर पहुंची, तो सामान तो मिला लेकिन बेटी लापता थी। पीड़िता ने ब...