गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद रवि किशन शुक्ला ने मंगलवार को संसद में कई मांगों को रखा। उन्होंने गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी। इसी के साथ गोरखपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रारंभ करने की मांग रखी। सांसद ने गोरखपुर से गोवा के लिए एक नई सुपरफास्ट ट्रेन प्रारंभ करने की मांग की। इसके साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की स्मृति में शहीद गैलरी का निर्माण करने की मांग की। सांसद ने कहा कि लगभग 498.97 करोड़ की लागत से गोरखपुर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेल बजट में उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 20,012 करोड़ का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.