रेलवे स्टेशन परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टंकी से गिरने की आशंका
सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में आरएमएस कार्यालय के पास रेलवे क्वार्टरों के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर युवक के पानी की टंकी से गिरने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। बुधवार सुबह रेलवे क्वार्टरों के बीच एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक को आखिरी बार परिसर में घूमते हुए देखा गया था। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि भीषण गर्मी के चलते वह पानी की टंकी पर सो गया होगा और नींद में संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया होगा। हालांकि पुलिस को अभी तक ऐसा कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे इस संभावना की पुष्टि हो सके。 यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.