सीवान, मई 16 -- सीवान। रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्लेटफॉर्म और बाहर के हिस्सों में कचरा फैला रहता है, जिससे बदबू आती है। यात्रियों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति खराब होती जा रही है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से सफाई व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...