रेलवे स्टेशन परिसर में अधेड़ का मिला शव
मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के पास से कोई कागजात नहीं मिले हैं। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिवमूर्ति की गली में मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.