रायबरेली, जनवरी 21 -- ऊंचाहार संवाददाता। नगर में बीते पांच साल पहले रेलवे स्टेशन व अलीगंज को जाने वाली सड़क की मरम्मत एनटीपीसी ने कराई थी। यह अब खस्ता हाल हो चुकी है। मरम्मत के नाम पर जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं। जिससे नगर वासियों के साथ ही यात्रा करने वाले मुसाफिरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पांच साल पहले बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क के साथ में अली गंज मोड से एनटीपीसी आवासीय परिसर के बगल से स्टेशन तक करीब एक किलो मीटर सड़क की मरम्मत एनटीपीसी ने कराई थी। सड़क में हुए भ्रष्टाचार से सड़क महज ही कुछ सालों में उखड़ गई और गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के साथ ही अगल बगल के गांवों के आने जाने वाले राहगीरों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जाय...