हापुड़, अगस्त 26 -- रेल यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खान पान की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशों पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरिपाल मीना ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और रनिंग रूम में औचक जांच की गई। जांच अभियान के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरिपाल मीना ने प्लेटफार्म पर स्थित कैंटीन से बिक्री किए जा रहे ब्रेड पकोड़े का नमूना लिया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, जांच के लिए आठ नमूने लिए निरीक्षण के दौरान सभी वेंडरों के अधिकारिक पहचान पत्र औ...