रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हो रहे चहारदीवारी निर्माण पर रोक लगाने की मांग
पूर्णिया, मई 21 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। भारतीय रेल के समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को बनमनखी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हो रहे चहारदीवारी निर्माण पर रोक लगाने को लेकर आवेदन सौंपा गया है। यह आवेदन बनमनखी स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से दिया गया। आवेदन में कहा है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनमनखी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। बावजूद इसके मूल संरचना में प्रावधान नहीं रहने के बाद भी सर्कुलेटिंग एरिया के बीचों-बीच चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि इससे स्टेशन भवन की सुंदरता प्रभावित हो रही है तथा सर्कुलेटिंग एरिया संकरा होता जा रहा है, जिससे आम यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होगी। नए स्टेशन भवन निर्माण के बाद रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर के सामने लगभग 20 फीट लंबी चारदीवारी का निर्माण जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.