रेलवे स्टेशन के समीप ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
अररिया, जून 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर के समीप स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर में शनिवार देर संध्या अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते देख आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। गौरतलब है कि फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के समीप ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी वहीं स्टेशन परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप दर्जनों अस्थाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.