बदायूं, अप्रैल 15 -- बदायूं। बदायूं रेलवे स्टेशन वर्तमान में बदहाली का केंद्र बन चुका है। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। जिससे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म पर स्थित शौचालयों से उठती सड़ांध और पसरी गंदगी होने से यात्रियों को इधर उधर भटकना पड़ता है।बदायूं रेलवे स्टेशन पर कहने को तो यहां प्रतिदिन सफाई होती है, लेकिन हकीकत में गंदगी का अंबार लगा रहता है। शौचालयों की स्थिति खराब है। स्थानीय यात्रियों का आक्रोश है। यात्रियों व लोगों का कहना है कि दिन में मात्र एक बार की औपचारिकता वाली सफाई पर्याप्त नहीं है। स्टेशन की छवि सुधारने और संक्रमण को रोकने के लिए नियमित अंतराल पर सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। मांग है कि स्टेशन के शौचायल साफ सुथरे हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.