रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में लाएं तेजी : डीआरएम
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- शाहपुर पटोरी। सोनपुर के डीआरएम अमित सरन ने बुधवार को अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत शाहपुर पटोरी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वे अपने विशेष ट्रेन से अधिकारियों की टीम के साथ शाहपुर पटोरी आए थे। डीआरएम ने शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से में निर्माणाधीन कोच रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने अधिकारियों को बुकिंग काउंटर के अंदर एसी लगाने, पोर्टिको के पास अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन स्टाफ रूम, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि का भी जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.