रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म लंबाई बढ़ाने का प्रस्ताव
बोकारो, मई 26 -- बेरमो। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की मांग अब जल्द पूरी हो सकती है। दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने डीआरएम को पत्र लिख ध्यान आकृष्ट कराया था। डीआरएम ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का कार्य प्रस्तावित किया जा चुका है। उच्च स्तर से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही विभागीय प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द प्लेटफार्म विस्तार का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.