फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर यात्रियों को अब खानपान की सुविधा मिलने लगी है। यहां एक कैंटीन की शुरुआत कर दी गई है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। करीब एक माह पूर्व प्लेटफार्म नंबर चार पर आधा दर्जन ट्रेनों का ठहराव शुरू कराया गया था। हालांकि प्लेटफार्म पर कैंटीन की व्यवस्था न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खाद्य सामग्री के लिए यात्रियों को वेंडरों पर निर्भर रहना पड़ता था या फिर रेलवे लाइन पार कर प्लेटफार्म नंबर दो और तीन स्थित कैंटीनों तक जाना पड़ता था। यात्रियों की लगातार हो रही परेशानियों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्लेटफार्म नंबर चार पर कैंटीन शुरू कराई है। स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए...