रेलवे स्टेशन के पास लिप्टस के बाग में लगी भीषण आग
बरेली, मई 29 -- मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन से सटी रेलवे की जमीन पर लगे यूकेलिप्टिस के बाग में गुरुवार को भीषण आग लग गई। बाग में सूखी पत्तियों से आग विकराल हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे में आग पर काबू किया। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन से लगी रेलवे की जमीन में स्टेशन और कॉलोनी के बीच में लिप्टस का बड़ा बाग है। गुरुवार को बाग में की झांड़ियों में अग लग गई। बाग में पड़ी लिप्टस की सूखी पत्तियों व लकड़ियों के कारण आग कुछ ही देर में विकराल हो गई।तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। बाग से निकलते धुएं को देखकर रेल कर्मियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर फायर बिग्रेड़ की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी राजेंद्र सिंह, अशोक यादव, विष्णु सिंह, राजकुमार सिंह ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.