इटावा औरैया, अगस्त 26 -- इटावा। मंगलवार देर रात रेलवे स्टेशन के पास स्टेशन बजरिया में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। पहचान मैनपुरी जिले के रहने वाले युवक के रूप में हुई। रेलवे स्टेशन के बाहर बजरिया में मंगलवार की देर रात एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने छानबीन की और तलाशी ली। तलाशी में उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के नगरिया निवासी 37 साल के सुनील कुमार के रूप में हुई। रिश्तेदार सोनू ने बताया कि सुनील लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था और 22 अगस्त को लुधियाना जाने के लिए घर से निकला था। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव इसके बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। परिजन रोते बिलखते पहुंचे और शव ...