रेलवे स्टेशन के पास मिला एक घायल युवक, इलाज के दौरान हुई मौत
दुमका, मई 14 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका रेलवे स्टेशन से कुछ दूर ओवर ब्रिज के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। आरपीएफ के जवानों ने घायल युवक को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुजुर ने बताया कि मंगलवार को पता चला कि एक युवक घायल अवस्था में ओवर ब्रिज के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर तुरंत घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए पीजेएमसीएच भेजवाया गया, जहां बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर दो हिस्सों में बंटा युवक नगर थाना की पुलिस ने शव को उठवाकर पीजेएमसीएच के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया है। शव की पहचान नहीं होने पर 72 घंटे के बाद प्रशासन की ओर से अंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.