बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के घरसोहिया नारंग रोड निवासी अंकित मद्धेशिया ने तहरीर देकर बताया है कि वह गत 21 मार्च की शाम करीब सात बजे अपने दो पहिया वाहन से घर जा रहा था। रेलवे स्टेशन चौराहे के पास समद मीट शॉप के सामने जाम की स्थिति बनी थी। आरोप है कि इसी बीच वहां बाइक लेकर पहुंचे आरोपी सैफ निवासी चिकवा टोला इटैलिया ने बिना किसी बात के उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर धमकी देते हुए मारापीटा। जिससे उनकी आंख व पीठ पर चोट आई। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सैफ और उसके मित्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई धर्मेन्द्र प्रजापति को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.