रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शव की शिनाख्त में जुट गई। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि यह हत्या या कोई दुर्घटना तो नहीं है। मंगलवार सुबह मामला रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास नाले से स्थानीय लोगों को दुर्गंध आ रही थी। जब लोगों ने नाले के पास जाकर देखा तो उसके अंदर युवक का शव पड़ा हुआ था और वह पूरी तरह फूल चुका था। शव किसी 35 से 40 वर्षीय युवक का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही एसएसआई केसी आर्या और बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.