बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास बनवाने के लिए सांसद को भेजा पत्र कहा अंडरपास बनने से जाम से मिलेगी मुक्ति प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंचना होगा आसान बिहारशरीफ, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी व रेलगाड़ियों का आवागमन बढ़ते जा रहा है। इस कारण दिनभर दक्षिणी रेलवे क्रॉसिंग के पास जमा लगा रहता है। एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों को भी जाने का रास्ता नहीं मिलता है। साथ ही लोगों को प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर जाना भी मुश्किल होता है। नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश कुमार, शशिकांत कुमार, जदयू के महासचिव कुमार मंगलम, ठाकुर भवानी सिंह, अमित कुमार, उदय कुमार, विनय कुमार, जयराम पासवान व अन्य ने रेलवे स्टेशन से होकर अंडर पास बनवाने के लिए सांसद कौशलेंद्र कुमार को पत्र भेजा है। दिए पत्र में लिखा है कि इसके बनने से प्लेटफ...