हरदोई, मई 4 -- हरदोई। जिले में रेलवे व्यवस्थाओं को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच सोमवार को क्षेत्रीय सांसद जयप्रकाश रावत ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रियों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरिक्षण कर साफ-सफाई, ट्रेनों के समय से संचालन, यात्री सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि हरदोई रेलवे स्टेशन जिले का प्रमुख केंद्र है और यहां प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। इसके बावजूद यात्रियों को पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई तथा पूछताछ केंद्र की सुचारु व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई। सांसद ने प्लेटफार्मों पर प्रकाश व्यवस्था बेहत...