फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को डयूटी के दौरान होमगार्ड और पीआरडी जवान आपस में भिड़ गये। विवाद बढ़ता ही गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुयी। इस घटना में दोनों की वर्दी फट गयी और नेमप्लेट टूट गयी। एक जवान की बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों जवानों को लाइन भेज दिया गया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियो को दी गयी है। रेलवे स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के साथ ही एक होमगार्ड और एक पीआरडी जवान की डयूटी लगायी गयी है। दोपहर में पीआरडी जवान और होमगार्ड में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गयी। देखते ही देखते सड़क पर ही गाली गलौज और मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान दोनों में खूब धक्का मुक्की हुयी। दोनों एक दूसरे से निपटने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.