हमीरपुर, अप्रैल 21 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन के साथ बाहर पानी का संकट होने से यात्री परेशान है। रेलवे स्टेशन की एकमात्र वाटर कूलर से यात्रियों को पानी नसीब हो रहा है। बाहर आने पर लोग दुकानों से पानी खरीद कर प्यास बुझाने को मजबूर होते हैं। दैनिक यात्री बबलू वर्मा, राजकुमार,महेश, धीरू यादव, श्रीचंद, रामगोपाल, विनोद साहू, रजोल प्रसाद, प्रेम शंकर, शिव नारायण आदि ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन में पीने के लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं है। यहां लगी पानी की टोटियों हमेशा सुखी रहती हैं। प्लेटफार्म संख्या एक का वाटर कूलर ही चालू है। जिससे यात्रियों को पानी नसीब होता है। स्टेशन के बाहर नर्वदेश्वर आश्रम के सामने लगा वाटर कूलर आठ माह से खराब पड़ा है। गर्मी शुरू होने के बाद इसको ठीक नहीं कराया गया ह...