रेलवे स्टेशन की तीन पार्किंग का ठेका 1.31 करोड़ रुपये सालाना
सहारनपुर, मई 28 -- सहारनपुर। रेलवे स्टेशन परिसर की तीनों पार्किंग का नया ठेका आखिरकार फाइनल हो गया है। रेलवे प्रशासन ने करीब 1.31 करोड़ रुपये सालाना में तीन वर्षों के लिए पार्किंग का ठेका आवंटित किया है। जून के पहले सप्ताह से नया ठेकेदार पार्किंग संचालन संभाल लेगा। इससे यात्रियों को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा मिलने की उम्मीद है। कुछ समय पहले पुराने ठेकेदार द्वारा बीच अवधि में ही ठेका छोड़ दिए जाने के कारण रेलवे स्टेशन परिसर की पार्किंग व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। इसके बाद स्टेशन की तीनों पार्किंग स्थलों पर "पार्किंग एट ऑनर रिस्क" के बैनर लगाकर अस्थायी व्यवस्था के तहत संचालन किया जा रहा था। इस दौरान यात्रियों को अव्यवस्था, वाहन सुरक्षा और शुल्क संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नए ठेकेदार के चयन के बाद रेलवे प्रशासन ने नियमित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.