उरई, अप्रैल 30 -- कोंच। संवाददाता उ.म. रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार स्पेशल ट्रेन से गुरुवार को शाम 4:30 बजे कोंच रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्लेटफार्म और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म समेत कई स्थानों पर गंदगी देखकर डीआरएम ने नाराजगी जताते हुए स्टेशन अधीक्षक व अन्य अधीनस्थ अधिकारियों की जमकर क्लास ली और सुधार की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- एट-कोंच रेलवे सेक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षणनिरीक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के चलते झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार कोंच रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। डीआरएम ने पार्सल, पावर केबिन, रनिंग रूम, सिग्नल सेक्शन, रिजर्वेशन कक्ष, टिकट काउंटर, समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से डीआरएम ने बात भी की। इसके साथ ही स्टेशन प...