रेलवे स्टेशन का आधुनिक कायाकल्प पूर्ण
ललितपुर, जुलाई 14 -- झांसी। झांसी मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शामिल हरपालपुर रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए स्वरूप में यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। लगभग एक शताब्दी से अधिक समय से क्षेत्र की रेल परिवहन आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा हरपालपुर स्टेशन बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क केंद्र रहा है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित यह स्टेशन झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर स्थित है तथा छतरपुर, टीकमगढ़, महोबा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कृषि उपज, स्थानीय व्यापार, धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों तथा दैनिक आवागमन के लिए यह स्टेशन लंबे समय से क्षेत्रवासियों की जीवनरेखा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- 17 करोड़ की लागत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.