घाटशिला, जनवरी 23 -- धालभूमगढ़। राम मंदिर स्थापना की तीसरी वर्षगांठ पर धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन काली मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस का पाठ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया है। पंडित राज किशोर मिश्रा ने यजमान ओम प्रकाश सिंह को संकल्प करते हुए विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात रामचरित मानस पाठ का प्रारंभ किया। सभी श्रद्धालुओं द्वारा अपना-अपना बहुमूल्य समय देकर रामचरितमानस के पाठ को पूरा किया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर पूर्णाहुति के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मौके पर राजेश सिंह, मनोज चौबे, आशुतोष सिंह, अर्जुन ठाकुर, विजय मिश्रा, अंजनी सिंह, राजू गायन, राजू दास, सोनी कुमारी, सरिता कुमारी, रीना देवी एवं कई अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.