आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन परिसर में शौचालय और यूरिनल की समस्या जल्द दूर होगी। शौचालय और यूरिनल के निर्माण के लिए शासन स्तर से नगरपालिका परिषद आजमगढ़ को धनराशि जारी कर दी गई है। जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन ने निर्माण कराने की कवायद शुरू कर दी है। नगर के मातवरगंज मोहल्ला स्थित जिला महिला अस्पताल में दूरदराज से मरीज के साथ काफी संख्या में तीमारदार भी आते हैं। इसी प्रकार से रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है। रेलवे स्टेशन और जिला महिला अस्पतल के बाहर परिसर में सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है। दोनों स्थानों पर लोग काफी समय से सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल बनवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.