प्रयागराज, जून 20 -- उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही खाने-पीने और पेयजल की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रयागराज मंडल ने विभिन्न स्टेशनों पर 100 से अधिक खानपान इकाइयों, मल्टी-पर्पस यूनिटों और वॉटर वेंडिंग मशीनों के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत प्रयागराज, नैनी, सूबेदारगंज, फतेहपुर, अलीगढ़, दादरी, खुर्जा, मानिकपुर, खागा, सिराथू, हाथरस और सोनभद्र समेत कई प्रमुख स्टेशनों को शामिल किया गया है। सबसे अधिक जोर छोटे और मध्यम श्रेणी के स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर दिया गया है, जहां अब तक खानपान और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सीमित रही है। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि नई इकाइयों के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही चाय, नाश्ता, भोजन, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और बोतलबंद पानी आसानी से उपलब्ध ह...