रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी होटल जैसी सुविधाएं
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही ठहरने और विश्राम की सुविधा देने के लिए रेलवे निजी भागीदारी से मल्टी-फंक्शनल सुविधाएं विकसित करेगा। प्रयागराज मंडल ने मैनपुरी और शिकोहाबाद स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम, डार्मेट्री और एसी वेटिंग रूम-कम-लाउंज के लिए पांच साल का अनुबंध प्रस्तावित किया है। ई-नीलामी 17 सितंबर से शुरू होगी। इसी मॉडल पर सूबेदारगंज और प्रयागराज छिवकी में भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ही किफायती और आरामदायक ठहरने का विकल्प मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.