नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हाईकोर्ट ने बुधवार को दिल्ली सरकार व कई अधिकारियों को एक जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया। इसमें राष्ट्रीय राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर बच्चों की तस्करी के बारे में गंभीर चिंता जताई गई है। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष हुई। यह याचिका गैर सरकारी संगठन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस व एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ने दायर की है। नोटिस जारी करते हुए पीठ ने कहा कि याचिका एक गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। इसमें कहा गया है कि रेलवे स्टेशनों व आस-पास के इलाकों में बच्चों की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। पीठ द्वारा पहले भी बार-बार चिंता जताए जाने के बावजूद यह जारी है। पीठ ने कहा कि इस मामले में मानक संचालन प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.